फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Looteri Dulhan: दो लाख में शादी, एक महीने बाद पांच तोला सोना और 20 तोला चांदी लेकर छत से कूदकर भागी 

Tue, 12 Apr 2022 04:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में एक ज्वेलर के घर से सोना-चांदी के आभूषण लेकर दुल्हन फरार हो गई। अब दलाल दुल्हन को वापस लाने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के जसवंतगढ़ थाना इलाके में एक लुटेरी दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। शादी के एक महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी गहने और कुछ सामान लेकर घर से फरार हो गई। दलाल दुल्हन के वापस लाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार ने थाने में केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 मार्च की सुबह चार बजे काजल ने सास-ससुर को चाय पिलाई और छत पर झाड़ू लगाने के लिए चली गई। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि काजल छत कूदकर फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पीड़ित युवक ज्वेलर्स का काम करता है। दुल्हन के जाने के बाद उसके घर वालों ने गहने देखे तो वह गायब मिले। परिजनों ने पुलिस को बताया कि काजल पांच तोला सोना और 20 तोला चांदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हुई है। 


सांवरमल सोनी ने बताया कि उसके भाई नथमल सोनी की शादी नहीं हो रही थी। पड़ोस में रहने वाले फारूक ने एक फरवरी को डूंडलोद सीकर निवासी हसन और मोहम्मद सलीम से मिलवाया। उसने बताया कि वह रुपये लेकर शादी करवाता है। 13 फरवरी को हसन और मोहम्मद सलीम ने दो लाख  लेकर बिहार की काजल की उसकी मुलाकात कराई। इसके बाद यहां लाकर उसकी शादी करवा दी। एक महीने बाद वह फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें