फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लाखों की लूट, तीन बदमाश अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रीको स्थित ब्रज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूट लिया।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने पर थाना उद्योग नगर पुलिस सतर्क हो गई और इस मामले में शामिल तीन लुटेरों को पकड़ लिया। लुटेरों के पास से एक कार बरामद की गई है।

चौकीदार को बनाया था बंधक

पुलिस कंट्रोल ने बताया ब्रज औद्योगिक क्षेत्र स्थित हित इंटर प्राइजेज टिन फैक्ट्री में 27 जनवरी की रात एक बजे कुछ लोग पहुंचे और चौकीदार को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की।

इसके बाद लुटेरों ने लगभग चार लाख रुपये मूल्य का सामान कॉपर वायर, उपकरण, मशीनें लूट कर एक वाहन में भर ले गए और चौकीदार को बांधकर फैक्ट्री में छोड़ गए।

बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी तरह से अपने को बंधन मुक्त किया और मंगलवार सुबह घटना की जानकारी फैक्ट्री के मालिक अशोक कुमार वैश्य को दी। अशोक ने तुरंत मामले की रिपोर्ट थाना उद्योग नगर में दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस तरह हत्थे चढ़ा गिरोह

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने क्षेत्र में नाकाबंदी कराई। थानाधिकारी और पुलिस टीम ने रेड क्रॉस सर्किल के निकट एक कबाड़ी की दुकान के निकट से तीन लुटेरों को सामान सहित पकड़ लिया और सभी को थाने ले आई।

इनके पास से एक कार बरामद की गई। खटाना ने बताया इस संबंध में अमित उर्फ कंजी निवासी बिहार, राजकुमार निवासी हथैनी और गोवर्धन गेट निवासी पप्पू को पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और अब तक इस तरह की कई वारदातें होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें