फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: रिमझिम फुहारों के बीच डटे रहे कार्यकर्ता, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिखाई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी

Sat, 13 Aug 2022 05:37 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

विधायक संदीप शर्मा के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेने के लिए लोकसभा ओम बिरला कोटा पहुंचे थे। जिन्हें देखकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिखाई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रिमझिम फुहारों के बीच यात्रा के दौरान लोग डटे रहे और हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जयकारों के उद्घोष करते रहे। कोटा के सीएडी सर्किल से यात्रा का आगाज हुआ। कोटा शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरने वाली तिरंगा यात्रा ने आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति आमजन के उत्साह को दुगुना कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि, देश इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप मना रहा है। पूरे हाड़ौती सहित देशभर में आमजन इस बार आने वाले स्वतंत्रता दिवस के आयोजन और प्रस्तावित कार्यक्रमों के प्रति पूरे जोश-खरोश के साथ उत्साहित नजर आ रहे हैं। शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने शहर कोटा में "हर घर तिरंगा" अभियान को प्रोत्साहित किया। कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर तिरंगा बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें