फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने वीरांगनाओं के साथ मनाया भाई दूज का पर्व

Thu, 27 Oct 2022 04:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

लोकसभा अध्यक्ष बिरला बीते कई साल से वीरांगनाओं के साथ रक्षाबंधन और भाई दूज का त्योहार मनाते आ रहे हैं। इस परंपरा को उन्होंने इस बार भी निभाया।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष दस दिन के लिए कोटा पहुंचे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने दस दिवसीय प्रवास पर कोटा संसदीय क्षेत्र में है। गुरुवार को उन्होंने अपने आवास पर शहीद वीरांगनाओं के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया। पुलवामा शहीद हेमराज मीणा और कौशल रावत की वीरांगनाओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का टीका किया और मिठाई खिलाई।

विज्ञापन


इस दौरान ओम बिरला ने वीरांगनाओं से काफी देर तक बात की और उनकी कुशल क्षेम पूछी। शहीद हेमराज मीणा वीरांगना मधुबाला और शहीद कौशल रावत वीरांगना ममता रावत के साथ के साथ बातचीत कर उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दोनों को समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया। बतादें कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला बीते कई साल से वीरांगनाओं के साथ रक्षाबंधन और भाई दूज का त्योहार मनाते आ रहे हैं। इस परंपरा को उन्होंने इस बार भी निभाया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें