बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान की पांच सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी राज्य की सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटों के लिए भी नाम जल्द जारी करेगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने कहा, ‘पांच सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। राज्य की सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं और बाकी नाम भी जल्द घोषित होंगे।'