फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर एयरपोर्ट पर 150 यात्रियों की जान बची

Tue, 05 Feb 2013 05:20 PM IST
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई-जोधपुर फ्लाइट में सवार 150 यात्रियों की जान उस समय खतरे में आ गई जब लैंडिंग के समय प्लेन एक तरफ से झुक गया। प्लेन के रनवे से टकराने के ठीक पहले जोधपुर पायलट ने प्लेन को फिर से ऊपर ले लिया। इसके बाद प्लेन ने सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यह घटना इसलिये हुई क्योंकि प्लेन रनवे से भी आगे चला गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम ने जेट एयरवेज की फ्लाइट को सुरक्षित लैंडिंग से पहले उतरने के लिये कहा था। रविवार दोपहर को हुई इस घटना ने सभी यात्रियों को बेहद डरा दिया।

प्लेन में सवार यात्रियों ने बताया कि वे तब सहम गये जब पायलट ने पावर को बढ़ा दिया और मैदान छूने के कुछ फीट पहले प्लेन को टेक ऑफ किया। इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपी जाएगी। जेट के इस प्लेन ने सुबह 1.15 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें