फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कुंए में गिरे पेंथर को देशी जुगाड़ से निकाला बाहर, ट्रेंकुलाइज करने से पानी में गिरने का था खतरा 

Sun, 26 Jun 2022 07:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एक चारपाई को रस्सी से बांधकर कुंए में नीचे उतारा गया। इसके जरिए ही उसे बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
कुंए से बाहर आने से पहले ही छलांग लगाकर जंगल में भाग गया पैंथर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले में देवगढ़ पंचायत समिति के स्वादडी गांव के पास गोल्डा काबरा के कुंए में एक पैंथर गिर गया। पैंथर गांव के सेसुसिंह रावत के कुंए में गिरा था। ग्रामीणों ने उसके कुंए में पड़ा देखा तो देवगढ़ वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।  

विज्ञापन


वनविभाग के रेंजर कमलेश रावत स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पैंथर कुंए में एक चट्टान पर बैठा हुआ था। इसके बाद पैंथर को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक चारपाई को रस्सी से बांधकर कुंए में नीचे उतारा गया।  

रेस्क्यू के दौरान जैसे ही पलंग पैंथर के पास पहुंचा तो वह उस पर बैठ गया। वनविभाग की टीम ने पलंग को धीरे-धीरे ऊपर खिंचा। इस दौरान 7-8 फीट पहले ही पैंथर ने कुंए से छलांग लगा दी और फिर जंगल की ओर चला गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पैंथर करीब डेढ साल का था। बताया जा रहा है कि पैंथर करीब 3-4 बजे कुंए में गिरा था। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने उसे कुंए में पड़ा देखा। जानकारी लगते ही करीब 200 लोगों की भीड़ वहां एकतित्र हो गई।

पानी में गिरने का था डर 
बताया जा रहा है कि कुंए में पानी थी। इस कारण विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज नहीं किया, क्योंकि इससे पैंथर के पानी में गिरने का खतरा था। ऐसे में देशी जुगाड़ के जरिए उसे बाहर निकाला गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें