फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: हाईवे पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत; अफरातफरी के बाद लगा लंबा जाम

Sat, 09 May 2026 02:59 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: भाबरू थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में भाबरू निवासी फूली देवी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाबरू पुलिया के पास भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाबरू थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा भाबरू पुलिया के पास हुआ, जहां सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान भाबरू निवासी फूली देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिया के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और पैदल पार मार्ग नहीं होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है।
विज्ञापन


पढ़ें- Alwar News: मृत मानकर शुरू हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी, अचानक जिंदा हो गईं चमेली देवी; सभी हैरान

सूचना पर भाबरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से ट्रैफिक सुचारु करवाया। मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें