फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एनएच-48 पर केमिकल टैंकर से ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, रिसाव से दहशत; घंटों जाम; दमकल की टीमें पहुंचीं

Thu, 19 Feb 2026 09:53 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पिपली तिराया के पास सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रेलर और केमिकल टैंकर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टैंकर से हाइड्रोजन पेरोक्साइड का रिसाव शुरू हो गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भाबरु के पिपली तिराया के पास सोमवार रात्रि करीब 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने हाईवे पर अफरा-तफरी मचा दी। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गया और जयपुर से दिल्ली की दिशा में आ रहे केमिकल से भरे टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और टैंकर में भरे हाइड्रोजन पेरोक्साइड का रिसाव शुरू हो गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर पिपली तिराया के पास संतुलन खो बैठा और सीधे दूसरी लेन में घुस गया, जहां सामने से आ रहे टैंकर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे के कारण दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।

पढ़ें; सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस, 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में जांच तेज
विज्ञापन


केमिकल रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भाबरू थाना प्रभारी रामकिशोर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और एहतियातन आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। पावटा, शाहपुरा और विराटनगर से तीन दमकलें मौके पर बुलाई गईं तथा संभावित खतरे को देखते हुए पानी का छिड़काव कराया गया।

शुरुआती आशंका थी कि टैंकर में भरा केमिकल ज्वलनशील हो सकता है, जिससे आग या विस्फोट का खतरा बढ़ सकता था। हालांकि जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड ज्वलनशील नहीं है। इस जानकारी के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


हादसे में टैंकर व ट्रेलर चालक घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए कोटपूतली अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और देर रात तक यातायात सुचारू कराने में जुटी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें