फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खून से सनी चूड़ियां और टूटा परिवार..., बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, गांव में सनसनी

Sat, 22 Nov 2025 07:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटपूतली-बहरोड़

सार

नारायणपुर थाना क्षेत्र में 18 नवंबर की शाम 28 वर्षीय राहुल कुमार शर्मा ने अपनी मां कमला देवी से झगड़े के दौरान चारपाई की पाटी से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। मामले का खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने किया। उन्होंने बताया कि बासदयाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले का पूरा विवरण

पुलिस के अनुसार, घटना 18 नवंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे तुर्किया की ढाणी (तन लीलामण्डा) में हुई। आरोपी राहुल कुमार शर्मा (28 वर्ष) पुत्र सुरजमल का अपनी मां कमला देवी से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर राहुल ने चारपाई की पाटी से मां के सिर पर दो-तीन वार कर दिए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को खून और टूटी हुई लाख की चूड़ियां बिखरी मिलीं।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में 33 IFS अफसरों के तबादले, आदेश न मानने पर PCCF शिखा मेहरा पर गिरी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कोटपूतली नाजिम अली और बानसूर सीओ मेघा गोयल के सुपरविजन में बासदयाल थानाधिकारी रजनी कुमारी और नारायणपुर थानाधिकारी रोहिताश के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर 48 घंटे के भीतर 20 नवंबर 2025 को आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें