फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, महिला समेत छह घायल; पांच जयपुर रेफर

Thu, 01 Oct 2026 05:10 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपुतली-बहरोड़

सार

कोटपुतली-बहरोड़ के प्रागपुरा थाना क्षेत्र के भांकरी गांव में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट हुई। घटना में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
भांकरी गांव में सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर हुए खूनी संघर्ष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपुतली-बहरोड़ प्रागपुरा थाना क्षेत्र के भांकरी गांव में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-भाटों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए इस खूनी संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक महिला सहित दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर आमने-सामने आए लोगों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी भी हुई। संघर्ष के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने स्थिति को संभालने के लिए बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

एक पक्ष के चार, दूसरे पक्ष के दो घायल
मारपीट में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घायलों को लेकर पावटा के राजकीय अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। छह घायलों में से पांच की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान: छात्रवृत्ति और स्कूटी योजनाओं के आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका; जन आधार जरूरी
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हुई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्रागपुरा थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से मामले में घायलों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें