फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमराणा में चुनाव बाद बवाल: पार्षद प्रतिनिधि हिरासत में; थाने के बाहर जुटी भीड़, विधायक ने उठाए सवाल

Wed, 16 Sep 2026 07:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरोड़

सार

बहरोड़ जिले के नीमराणा में नगर निकाय चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रतापसिंहपुरा वार्ड नंबर 5 से विजयी पार्षद सुमन देवी के प्रतिनिधि चंदन सैनी को पुलिस ने हाईवे स्थित आयुष होटल से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, होटल में हरियाणा नंबर की गाड़ी से रुपये लाकर प्रत्याशियों के बीच बांटे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
थाने पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड़ जिले के नीमराणा में नगर निकाय चुनाव के बाद देर रात माहौल उस समय गरमा गया, जब प्रतापसिंहपुरा वार्ड नंबर 5 से पार्षद का चुनाव जीतने वाली सुमन देवी के प्रतिनिधि चंदन सैनी को पुलिस ने एक होटल से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। चंदन सैनी को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नीमराणा थाने पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चंदन सैनी को छोड़ने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया।

विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। थाने के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जमा होने से देर रात तक माहौल तनावपूर्ण रहा।

पैसे बांटने की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

नीमराणा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि नीमराणा के हाईवे स्थित आयुष होटल में हरियाणा नंबर की एक गाड़ी से रुपये लाकर प्रत्याशियों के बीच बांटे जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम होटल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी के अनुसार, पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल में मौजूद लोगों की गतिविधियां क्या थीं और क्या चुनाव के दौरान रुपये बांटने से जुड़ा कोई मामला वास्तव में सामने आता है।

चंदन सैनी को हिरासत में लिए जाने पर विधायक भी पहुंचे

चंदन सैनी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर मुंडावर विधायक ललित यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया। मीडिया से बातचीत में विधायक ललित यादव ने आरोप लगाया कि नीमराणा में कांग्रेस का बोर्ड बनने की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के प्रतिनिधि को जबरन उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, वे किसान हैं और किसानों के घरों में रुपये होना सामान्य बात है।

विधायक ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस को किसी तरह की शिकायत या संदेह है तो उसकी निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसी तरह की कार्रवाई जारी रही तो बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंच सकते हैं।

सीसीटीवी फुटेज से साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में रुपये लाने और बांटने की सूचना में कितनी सच्चाई है। दूसरी ओर, चंदन सैनी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। देर रात तक पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करते रहे। चुनाव परिणाम के बाद सामने आए इस घटनाक्रम ने नीमराणा के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें