फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: भाई बनकर पुलिस ने भरा मायरा, सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में की 1.61 लाख की मदद

Wed, 11 Mar 2026 08:55 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: नारायणपुर थाना पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए 40 वर्षों से थाने में सफाई कार्य कर रहीं ललिता देवी की दो बेटियों की शादी में भाई बनकर मायरा भरा। पुलिसकर्मियों ने 1.61 लाख रुपये, सिलाई मशीनें और कपड़े भेंट कर परिवार को आर्थिक व सामाजिक सहयोग दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने भाई बनकर निभाया चुनरी का फर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपने ही थाने में वर्षों से कार्यरत सफाईकर्मी के परिवार के साथ भाई का फर्ज निभाया। थाना पुलिस ने सफाई कर्मी ललिता देवी की दो बेटियों की शादी में मायरा भरते हुए आर्थिक और सामाजिक मदद दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललिता देवी पत्नी कैलाशचंद निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, नारायणपुर पिछले लगभग 40 वर्षों से पुलिस थाना नारायणपुर में सफाई का कार्य कर रही हैं। उनकी दो बेटियों अंजु और संजु की शादी 11 मार्च 2026 को तय हुई थी। लेकिन ललिता देवी का कोई भाई नहीं होने के कारण मायरा भरने वाला कोई नहीं था।

इस स्थिति को देखते हुए पुलिस थाना नारायणपुर के पुलिसकर्मियों ने परिवार का साथ देने का निर्णय लिया और भाई बनकर मायरा भरने की जिम्मेदारी उठाई। 10 मार्च 2026 को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने मिलकर ललिता देवी की दोनों बेटियों के लिए मायरा भरा।
विज्ञापन




पुलिस थाना नारायणपुर की ओर से मायरे में 1 लाख 61 हजार रुपये की राशि नकद भेंट की गई। इसके अलावा दोनों बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दो सिलाई मशीनें भी उपहार स्वरूप दी गईं, ताकि वे भविष्य में स्वयं रोजगार कर सकें। साथ ही दोनों बेटियों को पांच-पांच जोड़ी कपड़े तथा परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी वस्त्र भेंट किए गए।

विज्ञापन


पढ़ें- Kotputli-Behror News: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, कई वाहन जले; लंबे जाम से थमा यातायात

यह पहल उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र विश्नोई आईपीएस के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली खान के निर्देशन में की गई। कार्यक्रम में वृताधिकारी बानसूर मेघा गोयल आरपीएस और थाना प्रभारी रोहिताश सहित पुलिस थाना नारायणपुर का समस्त जाब्ता मौजूद रहा।



थाना पुलिस द्वारा निभाई गई इस सामाजिक जिम्मेदारी की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें