फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli News: कारोबारी के अपहरण व फिरौती के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, चार को पहले ही पकड़ चुकी है पुलिस

Sat, 20 Dec 2025 07:22 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण और हनीट्रैप के मामले में गिरोह की महिला सदस्य को पुलिस ने नीमकाथाना से हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले चुकी है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण और फिरौती के मामले में महिला आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण, हनीट्रैप और करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पहले गिरफ्तार चार आरोपियों के बाद अब गिरोह की महिला साथी को भी नीमकाथाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कारोबारी को अगवा कर डराने-धमकाने, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (आईपीएस) ने बताया कि 12 दिसंबर को कोटपूतली के आदर्श नगर निवासी 65 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय का आरके विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के बाहर से अपहरण किया गया था। सफेद रंग की कार में सवार बदमाश उन्हें जबरन उठा ले गए और सूनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने एक महिला के जरिए हनीट्रैप कर अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'महात्मा गांधी के राम के नाम पर बिल, इससे बेहतर क्या हो सकता है', कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली और वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। चार घंटे से भी कम समय में कारोबारी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने विकास उर्फ विक्का गुर्जर, संदीप उर्फ धोलाराम गुर्जर, कृष्ण गुर्जर और शेरसिंह राजपूत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस गिरोह की महिला सदस्य कोसर खान (41), निवासी कोटा को नीमकाथाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में महिला की भूमिका अहम रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य संपर्कों और इस तरह की और वारदातों की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें