फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror: त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने को विभाग की विशेष कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

Mon, 24 Aug 2026 09:14 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

त्योहारी सीजन में मिठाइयों और मावा से बने खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों को देखते हुए विभाग की ओर से निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशन में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटपूतली शहर में मिठाई की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

विज्ञापन


अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कोटपूतली स्थित मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। यहां से मिश्रित मावा एवं मावा के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने मैसर्स राजस्थान स्वीट्स के गोदाम और दुकान का निरीक्षण किया तथा वहां तैयार किए जा रहे मिल्क केक का नमूना लिया। इसी क्रम में मैसर्स गोवर्धन स्वीट्स के गोदाम का निरीक्षण कर मिल्क केक का नमूना लिया गया।

नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से त्योहारी सीजन में मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों में भी गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पढे़ं: बांसवाड़ा तहसील कार्यालय में एसीबी का ट्रैप, वरिष्ठ सहायक समेत तीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार तैयार करने, भंडारण की उचित व्यवस्था रखने तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के लिए कहा गया।

त्योहारों पर बढ़ जाती है मिठाइयों की मांग
त्योहारी सीजन में मिठाइयों और मावा से बने खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों को देखते हुए विभाग की ओर से निरीक्षण और नमूना लेने की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट होने की जानकारी मिलती है या किसी प्रतिष्ठान पर खाद्य गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितता नजर आती है तो इसकी सूचना विभाग को दें। शिकायत और सूचना मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विभागीय टीम रही मौजूद
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा, राज सिंह चौहान और विजेन्द्र कुमार सहित विभागीय टीम मौजूद रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर निगरानी जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें