फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: बस छूटी तो बाइक से ली लिफ्ट, बोलेरो से टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा, महिला समेत दो की मौत

Mon, 06 Jul 2026 04:50 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

नीमकाथाना में बस छूटने के बाद गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी कुछ ही मिनटों में दर्दनाक हादसे में बदल गई। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस छूटने के बाद मंजिल तक पहुंचने के लिए लिया गया एक छोटा-सा फैसला कुछ ही मिनटों में दर्दनाक हादसे में बदल गया। नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ा गांव के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक महिला और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि श्रीमाधोपुर के अजमेरी गांव निवासी 65 वर्षीय भगवती देवी अपनी बेटी संतरा देवी के साथ पीहर गणेश्वर आई हुई थीं। सोमवार सुबह दोनों नीमकाथाना जाने के लिए निकलीं, लेकिन पहले बस स्टैंड पहुंचने तक बस रवाना हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर से 15 किमी के दायरे में 12 मस्जिदें ध्वस्त: राजस्थान में गहराया विवाद, सात जुलाई को कोर्ट करेगा सुनवाई
विज्ञापन


बस स्टैंड पर ही गणेश्वर निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र कुमावत की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। भगवती देवी ने बस छूटने की जानकारी देते हुए सुरेंद्र से बस तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस पर सुरेंद्र दोनों मां-बेटी को बाइक पर बैठाकर बस के पीछे निकल पड़ा। लेकिन गणेश्वर से करीब तीन किलोमीटर दूर कुल्हाड़ा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सुरेंद्र कुमावत और भगवती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर थाने भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के दौरान बोलेरो के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना के समय बोलेरो कौन चला रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें