फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवाड़ी में आखिरी दांव से बदला पूरा खेल: कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान, भाजपा की गुंजन निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 18 Sep 2026 04:10 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

भिवाड़ी नगर परिषद सभापति चुनाव में नामांकन वापसी के बाद भाजपा की डॉ. गुंजन खटाना निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर के मैदान से हटने के साथ ही चुनावी मुकाबला खत्म हो गया और परिषद में भाजपा के बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
भिवाड़ी नगर परिषद सभापति पद पर निर्विरोध डॉ. गुंजन खटाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी के नगर परिषद सभापति के चुनाव में शुक्रवार को अचानक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया। सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर के नामांकन वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. गुंजन खटाना निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। नामांकन वापसी के साथ ही सभापति पद को लेकर चल रहा चुनावी मुकाबला समाप्त हो गया और भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से चल रही थी उठापटक
सभापति पद के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से भिवाड़ी की राजनीति में लगातार उठापटक चल रही थी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुरुआत में पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद सभापति पद की दौड़ में भाजपा की डॉ. गुंजन खटाना और कांग्रेस के गगन तंवर के बीच सीधा मुकाबला रह गया था। शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के दौरान गगन तंवर के नामांकन वापस लेने के साथ ही राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल गई। मैदान में एकमात्र प्रत्याशी बचने पर डॉ. गुंजन खटाना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही जिस चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में मुकाबले और जोड़-तोड़ के कयास लगाए जा रहे थे, उसका बिना मतदान के ही पटाक्षेप हो गया।

नामांकन वापसी के बाद बदले समीकरण
सभापति चुनाव में पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शीशराम तंवर की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय होने की स्थिति बनी थी। उनके नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता खुल गया। इस घटनाक्रम के बाद अब भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड गठन की स्थिति बन गई है। सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद परिषद की आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भजनलाल शर्मा के गढ़ भरतपुर में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया; भाजपा का मेयर तय
विज्ञापन


विधायक बालकनाथ की भूमिका को लेकर चर्चा
पूरे घटनाक्रम के बीच तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, नामांकन वापसी के संबंध में संबंधित पक्षों की ओर से अलग-अलग राजनीतिक कारण सामने आ सकते हैं। ऐसे में यह घटनाक्रम भिवाड़ी की स्थानीय राजनीति में भाजपा के प्रभाव और आगामी बोर्ड के समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभापति चुनाव के लिए शुरू हुई राजनीतिक हलचल शुक्रवार को डॉ. गुंजन खटाना के निर्विरोध निर्वाचन के साथ समाप्त हो गई। अब सभी की नजरें नगर परिषद में बोर्ड के गठन और आगामी कामकाज पर रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें