फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: देर रात गाय चोरी की कोशिश, चोरों ने विरोध करने पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; जानलेवा धमकी दी

Fri, 06 Mar 2026 12:25 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ क्षेत्र के बर्डोद गांव में देर रात गाय चोरी की कोशिश के दौरान अज्ञात बदमाशों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हुई। बदमाशों ने पिकअप वाहन में गायें भरकर ले जाने का प्रयास किया और ग्रामीणों के विरोध पर बीयर की बोतलें फेंकने और गोली मारने की धमकी देने लगे। ग्रामीणों की बढ़ती संख्या देखकर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चोरों ने पिकअप से ग्रामीणों पर की बोतलों की बौछार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ क्षेत्र में देर रात गाय चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बहरोड़ के बर्डोद गांव की बताई जा रही है, जहां करीब रात एक बजे कुछ अज्ञात बदमाश पिकअप वाहन में गायों को भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पशुओं की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घरों से बाहर निकलकर आरोपियों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए ग्रामीणों पर बीयर की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपियों ने ग्रामीणों को डराने के लिए गोली मारने की धमकी भी दी, जिससे ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई।

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए
इस दौरान गांव के अन्य लोग भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की संख्या बढ़ती देख बदमाश मौके से भागने लगे और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पिकअप वाहन में सवार होकर आए थे और गायों को ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री आवास के बाहर क्यों आमरण अनशन पर बैठ गए जदयू प्रदेश महासचिव? पुलिस ने बढ़ा दी सुरक्षा

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी पशु चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें