फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटपूतली-बहरोड़: थाने की ग्रिल तोड़कर तीन आरोपी फरार, लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो को लाइन हाजिर किया

Mon, 07 Sep 2026 04:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

बहरोड़ थाने के स्वागत कक्ष से तीन आरोपियों के फरार होने मामले में एसपी ने लापरवाही बरतने पर एएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, दो अन्य एएसआई लाइन हाजिर किए गए हैं। हालांकि बाद में दो आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बहरोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड़ कोतवाली थाने के स्वागत कक्ष में बंद तीन आरोपियों के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार और थाने के एचएम हेड कांस्टेबल लखपत को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो अन्य एएसआई को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन


ग्रिल तोड़कर फरार हुए आरोपी 
पुलिस के अनुसार बाइक और सिलिंडर चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आशीष, अक्षय और अभिषेक नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को बहरोड़ कोतवाली थाने के स्वागत कक्ष में रखा गया था। इसी दौरान आरोपियों ने स्वागत कक्ष में लगी जंगले की ग्रिल तोड़ दी और पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गए। आरोपियों के थाने से भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर भेजी गईं।

ये भी पढ़ें: अलवर: CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, कांग्रेस पर जमकर बरसे; बोले- जनता को बरगलाना बंद करे कांग्रेस
विज्ञापन


दो आरोपी पकड़े गए
पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए फरार हुए तीन आरोपियों में से दो को दोबारा पकड़ लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। नीमराणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची ने बताया कि पुलिस हिरासत से आरोपियों के फरार होने के मामले में शुरुआती जांच के दौरान जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इसी के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की आंतरिक जांच अभी जारी है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें