फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटपूतली-बहरोड़: प्रागपुरा से लापता भाजपा प्रत्याशी दिल्ली में मिले, धौला कुआं बस स्टैंड पर पुलिस ने पकड़ा

Fri, 04 Sep 2026 10:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

कोटपूतली-बहरोड़ की प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड 32 से लापता भाजपा प्रत्याशी बुद्धाराम गढ़वाल को पुलिस ने दो दिन बाद नई दिल्ली के धौला कुआं बस स्टैंड से ढूंढ निकाला। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
लापता भाजपा प्रत्याशी बुद्धाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड 32 से लापता हुए भाजपा प्रत्याशी बुद्धाराम गढ़वाल को पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद नई दिल्ली के धौला कुआं बस स्टैंड से ढूंढ निकाला। पुलिस ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में बुद्धाराम ने पुलिस को बताया कि वे 1 सितंबर की शाम अपनी मर्जी से घर से निकले थे और उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था।
विज्ञापन


प्रागपुरा थाना अधिकारी भजनाराम चौधरी के अनुसार बुद्धाराम के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस और परिजनों की अलग-अलग टीमों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ उनकी लोकेशन और अन्य जानकारियां जुटाईं। पुलिस टीम ने 3 सितंबर की रात करीब 9 बजे बुद्धाराम को नई दिल्ली के धौला कुआं बस स्टैंड से ढूंढ निकाला। इसके बाद उन्हें प्रागपुरा लाया गया। पूछताछ के दौरान बुद्धाराम ने पुलिस को बताया कि वे अपनी इच्छा से घर से निकले थे। उन्होंने अपने जाने के पीछे किसी तरह के दबाव या अन्य कारण से इंकार किया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: पाली: बेकाबू होकर सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 6 यात्री घायल, मौके से फरार हुआ चालक
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ने थाने में दिया धरना
भाजपा प्रत्याशी के अचानक लापता होने के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया था। वार्ड 32 से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देवी अपने परिजनों के साथ प्रागपुरा थाने पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने विराटनगर डीएसपी उमेश निठारवाल और थाना अधिकारी भजनाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर लापता भाजपा प्रत्याशी को जल्द तलाशने की मांग की थी। पुलिस की ओर से तलाश जारी रहने के बीच अब बुद्धाराम के दिल्ली में मिलने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है। पुलिस के अनुसार बुद्धाराम ने अपनी इच्छा से घर से जाने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें