फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कोटा होकर बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, जानें

Sun, 03 Aug 2025 10:00 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर (जयपुर) बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से यात्री भार में कमी आएगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट महाराष्ट्र की तरफ और राजस्थान की तरफ मिल सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
कोटा होकर चलेगी जयपुर बांद्रा स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर (जयपुर)-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से यात्री भार में कमी आएगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट महाराष्ट्र की तरफ और राजस्थान की तरफ मिल सकेगी।

विज्ञापन

 
सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 09023, बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.08.25 व 14.08.25 को दो ट्रिप में चलाई जाएगी। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार को 16.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 12.30 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 09024, सांगानेर (जयपुर)-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.25 व 15.08.25 को दो ट्रिप में चलेगी। जो कि सांगानेर से शुक्रवार को 16.50 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, चौमहला, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में एक सेकेंड एसी, 13 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय साधारण श्रेणी और 02 गार्ड/पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें- प्यार, झगड़ा और हत्या: चित्तौड़गढ़ में अंधे हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने किया था बेरहमी से कत्ल; जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोटा रेलवे वर्कशॉप में रचा इतिहास
पश्चिम मध्य रेल के माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा ने जुलाई 2025 माह में 700 वैगनों की मरम्मत कर अपने इतिहास का सर्वाधिक मासिक आउटटर्न प्राप्त किया है, जो कारखाने की स्थापना के बाद से अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। इससे पूर्व मई 2024 में माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा ने 662 वैगनों की मरम्मत कर उस समय का अपना सर्वाधिक आउटटर्न प्राप्त किया था। वर्तमान में कारखाने के लिए मासिक लक्ष्य 600 वैगन निर्धारित है, जिसके मुकाबले इस वर्ष जुलाई में प्राप्त 700 वैगनों का आंकड़ा एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें