फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राज बदलने दो, दत्ता की हालत बिगाड़ दूंगा...': वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस नेता गुंजल पर केस, जानें मामला

Tue, 27 Oct 2026 11:08 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के खिलाफ रानपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकी दी और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन किया। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन
कोटा में प्रहलाद गुंजल पर पुलिस का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और कोटा उत्तर से विधायक रहे प्रहलाद गुंजल एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गुंजल के खिलाफ शहर के रानपुर थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर दर्ज इस मुकदमे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का नाम शामिल है। आरोप है कि गुंजल ने राजीव दत्ता को धमकी दी थी।

यह मुकदमा कांस्टेबल पुष्पेंद्र चौधरी ने दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित वीडियो 21 अक्टूबर को कोलाना गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, प्रहलाद गुंजल का कहना है कि उन्होंने राजीव दत्ता के खिलाफ जो बयान दिया है, वह किसी सभा में नहीं दिया था।

पुलिस की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्रहलाद गुंजल ने मंदिर में बिना अनुमति सभा की और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। आरोप है कि उन्होंने लोगों को उकसाया और धमकियां भी दीं। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के तौर पर रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन


पढ़ेॆ: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या बोलते नजर आ रहे हैं प्रहलाद गुंजल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल लोगों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रात के अंधेरे में बनाया गया है। वीडियो में गुंजल राजीव दत्ता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी देते सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में गुंजल कहते नजर आ रहे हैं, "दो कौड़ी के थानेदार का गुरु पूर्णिमा के रोज पैरों में धोकर तिलक लगाकर पूजा करते हुए फोटो छपा है..... क्या है राजीव दत्ता? कितनी गुंडागर्दी करता है.... सबको पता है।" इसके बाद गुंजल कहते हैं, "राज बदलने दो....सबके सामने कह रहा हूं दत्ता की वो हालत बिगाड़ दूंगा कि वह घर बैठे बैठे यह सोचेगा कि आत्महत्या करूं या गोली लेकर किसी को मारूं....इतना पाप कर लिया इन लोगों ने कितने लोगों को तो उजाड़ दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें