फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: ‘मैंने जहर खा लिया'...घर आकर पत्नी से बोला; कर्ज के बोझ तले किसान ने जहर का सेवन कर दी जान; परिजन बेसुध

Thu, 15 May 2025 05:39 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: अंता थाना हेड कांस्टेबल राजेश सिंह ने बताया कि मृतक किसान सिकंदर आंबा की झोपड़ियां गांव का निवासी था और वो खेत पर काम करने गया था, जहां अज्ञात जहर के सेवन से अचेत हो गया। परिजन उसे पहले जिला अस्पताल लेकर गए, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे कोटा एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
किसान ने जहर का किया सेवन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बारां जिले में एक किसान ने जहर का सेवन कर लिया। जिसकी कोटा जिले के एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक किसान ने जहर का सेवन किसान अपने घर गया और अपनी पत्नी को कहा कि उसने दवाई पी ली। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। वहीं अंता थाना पुलिस ने मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाया। सामने आया है कि किसान ने अपने खेत पर जाकर जहर का सेवन किया था।
विज्ञापन


मृतक किसान सिकंदर के बड़े भाई हरिबल्लभ ने बताया कि सिकंदर कारीगरी के साथ खेती का काम करता था। कुछ समय पहले सिकंदर ने मकान का पट्टा बनाने के लिए 1 लाख 40 हजार के करीब लोन लिया था। अब तक वह 30-40 हजार रुपए जमा करवा चुका था। तीन-चार महीने बाद उसे अगली किश्त जमा करवानी थी। लेकिन पिछले कुछ समय से किश्तें नहीं चुका पाने की वजह से परेशान था। सिकंदर के दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने ये भी बताया कि सिकंदर शराब का भी आदी था। जहर का सेवन करने के बाद किसान घर पहुंचा और अपनी पत्नी को उसने आपबीति बताई थी।

पढ़ें: जोधपुर में ज्वैलर्स ने कहा- 'पाक का साथ देकर भारत के साथ धोखा, नहीं लेंगे तुर्की की ज्वेलरी'    
विज्ञापन
विज्ञापन


अंता थाना हेड कांस्टेबल राजेश सिंह ने बताया कि मृतक किसान सिकंदर आंबा की झोपड़ियां गांव का निवासी था और वो खेत पर काम करने गया था, जहां अज्ञात जहर के सेवन से अचेत हो गया। परिजन उसे पहले जिला अस्पताल लेकर गए, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे कोटा एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। कोटा के समाजसेवी ने शव को गांव तक पहुंचाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस उपलब्ध करवाई है। ऐसे में ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसने लोन बैंक से लिया था किसी निजी कंपनी से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें