फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अगले साल बजनी थी शहनाई, उससे पहले ही टूट गया परिवार का सपना; खेत में सांप के डसने से युवती की मौत

Tue, 02 Jun 2026 05:26 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा के सिमलिया क्षेत्र में खेत पर काम कर रही 27 वर्षीय युवती रेखा को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की सगाई हो चुकी थी और अगले साल उसकी शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
जहरीले सांप के काटने से युवती की हुई मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में खेत पर काम कर रही एक युवती की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। उपचार के लिए उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवती की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, उसकी सगाई हो चुकी थी और अगले वर्ष शादी होने वाली थी।
विज्ञापन


परिवार के साथ खेत में कर रही थी काम
सिमलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय रेखा अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि 30 मई को खेत में तरबूज और ककड़ी की फसल की देखभाल के दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसकी गर्दन पर काट लिया। सांप के डसते ही रेखा खेत में अचेत होकर गिर पड़ी।

एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
परिजन उसे तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिमलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सांप को पकड़कर परिजनों ने डिब्बे में बंद कर लिया
मृतका के बड़े भाई सोनू केवट ने बताया कि परिवार करीब छह से सात बीघा भूमि पर तरबूज और ककड़ी की खेती करता है। घटना के समय सभी लोग खेत में मौजूद थे। सांप के हमले के बाद परिजनों ने उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया था, ताकि उसकी पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें-  ‘मैंने बेनीवाल जैसे बहुत देखे हैं': मदन राठौड़ का पलटवार, कहा- उनके लिए अकेला ही काफी हूं; गरमाई सियासत
विज्ञापन


करैत प्रजाति का बताया जा रहा सांप
स्नेक कैचर गोविंद शर्मा के अनुसार, प्रारंभिक पहचान में सांप कॉमन क्रेट प्रजाति का प्रतीत होता है, जो अत्यंत विषैला माना जाता है। इस प्रजाति के सांप के जहर में न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है, जो शरीर की मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्रजाति विशेष रूप से रात के समय अधिक सक्रिय रहती है और इसका जहर बेहद घातक माना जाता है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। युवती की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें