फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 100 रुपये के लेनदेन में मासूम की हत्या? धड़ से अलग मिला सिर; CCTV फुटेज के आधार पर हिरासत में दोस्त

Wed, 27 May 2026 12:30 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा जिले के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम मयंक मीणा का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की गर्दन धड़ से अलग थी और सिर पर भारी पत्थर से वार के निशान मिले हैं। मयंक 25 मई की शाम से लापता था। 
विज्ञापन
कोटा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में 10 वर्षीय बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में झाड़ियों से बरामद शव की हालत इतनी भयावह थी कि स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मयंक मीणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई। वहीं झाड़ियों में घूम रहे जानवरों ने शव को बुरी तरह नोच डाला।
विज्ञापन




घर से खेलने निकला था मयंक
रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि 25 मई की शाम मयंक के पिता ने थाने पहुंचकर सूचना दी थी कि उनका 10 वर्षीय बेटा खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक 15 वर्षीय किशोर मयंक को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वह मयंक का परिचित और दोस्त था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।

झाड़ियों में मिला शव
मंगलवार देर रात वर्कशॉप के सामने स्थित झाड़ियों से पुलिस को एक बच्चे का शव मिला। पहचान करने पर शव मयंक का निकला। पुलिस के अनुसार, मयंक की गर्दन धड़ से अलग थी और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से खून से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आसाराम को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद बरकरार; अब करना होगा सरेंडर

100 रुपये के लेनदेन की भी जांच
जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि मयंक और संदिग्ध किशोर के बीच करीब 100 रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत हुई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें