फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: जमीन विवाद पर देवरानी ने की जेठानी की हत्या, खेत पर काम करने के दौरान हुआ था हमला

Wed, 02 Apr 2025 06:23 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

मृतका के परिजनों ने बताया कि परिवार का खेती बाड़ी का काम है। इन दिनों में खेतों में काम भी चल रहा है। जमीन बंटवारे को लेकर काफी समय से परिवार में झगड़ा चल रहा है। मंगलवार को भी दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में खेत पर काम करने के दौरान हुई बहस के बाद देवरानी ने जेठानी पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ये पूरा घटनाक्रम रामगंजमंडी उपखंड के अलोद गांव में सामने आया है। वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है। सामने आया है कि देवरानी ने जेठानी पर दांतली से हमला किया था।

विज्ञापन


चेचट थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि मृतका के बेट दिनेश ने रिपोट दी और बताया कि उसकी 55 वर्षीय मां शांति बाई पत्नी नंद किशोर का अपनी देवरानी मोड़ी बाई से मंगलवार को झगड़ा हो गया था। उसके बाद बुधवार को दोनों खेत पर काम करने के लिए गए थे। वहां पर भी दोनों को पारिवारिक झगड़ा हो गया। इसी बीच मोड़ी बाई ने शांति बाई के सिर पर पत्थर और अन्य हथियार से हमला कर दिया, जिसमें शांति बाई घायल हो गई, जिसको पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर फाॅरेंसिक और एमओबी टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल पर अशोक गहलोत की चुप्पी सियासी हलकों में बनी चर्चा, जानें क्या सोच रहे राजनीतिक विश्लेषक
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बताया कि परिवार का खेती बाड़ी का काम है और इन दिनों में खेतों में काम भी चल रहा है। जमीन बंटवारे को लेकर काफी समय से परिवार में झगड़ा चल रहा है। मंगलवार को भी दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था। आज परिजनों के पास कैलाश नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि शांति बाई खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी है। वहीं, मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: 18 दिन बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी उप्र से गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें