सचिन पायलट से मिलने के बाद भरत सिंह ने कहा कि राजेश पायलट से भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। भरत सिंह ने बताया कि पायलट का फोन आया था कि वे उनसे मिलना चाहते हैं।
सचिन पायलट सोमवार को झालावाड़ दौरे पर रहे। वे झालावाड़ से कोटा होते हुए जयपुर रवाना हो गए हैं। इस दौरान पायलट कोटा में सांगोद के विधायक भरत सिंह के गुमानपुरा स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। यहां पर उनके साथ अकेले में करीब 35 मिनट तक उन्होंने मंत्रणा की।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भरत सिंह से पत्रकारों ने सवाल किए। जिस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली से आदेश है कि किसी को कुछ नहीं बोलना है, इसलिए मैं कुछ नहीं बोलूंगा। मुस्कुरा रहा हूं यही मेरा बोलना है। भरत सिंह ने बताया कि सचिन पायलट का उनके पास फोन आया था कि मुझसे मिलना चाहते हैं।
विधायक भरत सिंह ने यह भी कहा कि सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट के साथ भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। जब उन्होंने खानपुर से पहला चुनाव 1993 में लड़ा था, तब प्रचार के लिए आए थे। इसी शिष्टाचार के तहत सचिन पायलट भी उनसे रिश्ते निभाते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अशोक गहलोत के भी करीबी है।