एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
नीट परिणामों को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने इस मामले को लेकर राजस्थान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कोटा में NSUI के प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस की झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नीट के रिजल्ट में सामने आए फर्जीवाड़े को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की ओर से शुक्रवार को कोटा में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद पुलिस को छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारी छात्र कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो मामला गरमा गया। इसके बाद छात्रों ने वहां हंगामा कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से भगा दिया।
दरअसल, नीट रिजल्ट को लेकर कोटा में भी एनएसयूआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। एनएसयूआई ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने वाले थे। सर्किट हाउस के बाहर सभी छात्र इकट्ठा हुए, जो कि पैदल मार्च करते और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना हुए।