फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नशे में हेड कांस्टेबल ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे की घटनास्थल पर मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा में शराब के नशे में पुलिस हेड कांस्टेबल ने कार से बाइक को टक्कर मार दी। मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के कोरल पार्क के निकट शराब के नशे में पुलिस हेड कांस्टेबल ने कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन


बोरखेड़ा पुलिस ने दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बोरखेड़ा थाने के एएसआई सीताराम ने बताया कि कोटा ग्रामीण पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने शराब के नशे में बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों को कार से टक्कर मार दी। महिला नंदू बाई व उसके पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। एक अन्य घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कार चालक पुलिस हेड कांस्टेबल घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मां-बेटे का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें