फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोटा हादसे पर मुख्यमंत्री के प्रशासन को निर्देश, बच्चों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराया जाए

Fri, 08 Mar 2024 03:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: शिव बारात के दौरान करंट फैलने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायल बच्चों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराया जाए और उनके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में शिव बारात के दौरान हुए करंट हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायल बच्चों को तुरंत सहायता प्रदान की जाए और उनके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि इलाज के लिए पहुंचे बच्चों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन


आज शिवरात्रि के मौके पर कोटा में कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास हुए हादसे में 15 बच्चे करंट की चपेट में आ गए। दरअसल यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इसी दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच होने के कारण यह हादसा हो गया। बच्चों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जल्द ही जांच कराई जाएगी ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें