पिछले दिनों मोर पाल गुर्जर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की रैली में शंभू पुरा गया था, जिसकी लौटते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके परिवार में अब पत्नी बीसरा बाई, दो बेटियां लाई और गायत्री, एक पुत्र बलराम है। पूर्व सीएम राजे ने घोषणा की है कि तीनों बच्चों की पढ़ाई और शादी का जिम्मा उनका है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के पुत्र बलराम को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
वसुंधरा राजे ने इसके लिए पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल और बीजेपी नेता रूपेश शर्मा को ज़िम्मेदारी दी कि वे मोरपाल के परिवार के नियमित संपर्क में रहेंगे और समय-समय पर इस परिवार की आवश्यकताओं से उन्हें अवगत करवाएंगे। पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत और ब्रजेश शर्मा भी इस दौरान राजे के साथ मौजूद रहे।
दिल्ली में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक...
इससे पूर्व वसुंधरा राजे का कोटा शहर में रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन दिल्ली में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण उनके कोटा शहर के सभी कार्यक्रम रद्द हो गए। वे झालावाड़ से सीधे खड़ी पुरा पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली चली गईं। उन्होंने झालावाड़ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दौरे में ये भी थे मौजूद...
बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम बैरागी, भाजपा मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, बुधपुरा सरपंच नेवालाल गुर्जर, डाबी भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष चेतन राठौर, सरपंच नेवालाल गुर्जर वसुंधरा राजे के साथ कोटा दौरे में मौजूद रहे।