फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: यात्रीगण ध्यान दें! त्योहारों के अवसर पर अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन

Sun, 07 Sep 2025 09:15 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: अजमेर-रांची-अजमेर के मध्य साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के चलने के बाद अजमेर से रांची तक सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के दोनों तरफ से 10-10 फेरे चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
अजमेर से रांची के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर-रांची-अजमेर के मध्य साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन के चलने के बाद अजमेर से रांची तक सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के दोनों तरफ से 10-10 फेरे चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09619 (अजमेर-रांची) का संचालन दिनांक 26 सितंबर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल 10 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन अजमेर स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 23.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में अगले दिन 03.40 बजे सवाई माधोपुर, 05.25 बजे सोगरिया, 06.18 बजे बारां, 07.08 बजे छाबरा गूगोर, 08.40 बजे रूठियाई स्टेशनों पर ठहरते हुए रविवार सुबह 07.30 बजे रांची पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09620 (रांची-अजमेर) का संचालन दिनांक 28 सितंबर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार को कुल 10 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन रांची स्टेशन से प्रत्येक रविवार प्रातः 09.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में अगले दिन 08.48 बजे रूठियाई, 09.08 बजे छाबरा गूगोर, 09.53 बजे बारां, 10.55 बजे सोगरिया एवं 13.25 बजे सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए सोमवार को 18.35 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पिकअप को चीरते हुए चालक के शरीर में घुसी रेलिंग, मौके पर ही मौत

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबरा गूगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी, लोहरदगा एवं रांची स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन


इस विशेष ट्रेन में 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी-सह-द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से रास्ते बाधित, बालोतरा के छात्रों ने हेलीकॉप्टर से दी परीक्षा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें