फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: होली पर सहूलियत के लिए चलेगी कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें समय सारिणी और ठहराव

Thu, 27 Feb 2025 08:50 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

यह ट्रेन कोटा रेल मंडल के बारां, सालपुरा और छबड़ा गुगोर स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
कोटा से दानापुर पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी होली त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए कोटा-दानापुर (पटना) के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय सारिणी देखकर ही आरक्षण कराएं या टिकट लें।
विज्ञापन


ट्रेन का संचालन और समय सारिणी
गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 8 मार्च और 15 मार्च को कोटा स्टेशन से रात 9:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा होली स्पेशल ट्रेन 9 मार्च और 16 मार्च को दानापुर से रात 9:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10:25 बजे कोटा पहुंचेगी।

स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन कोटा रेल मंडल के बारां, सालपुरा और छबड़ा गुगोर स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा।
विज्ञापन


कोचों की संरचना
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच, 2 द्वितीय श्रेणी एसी कोच, 5 तृतीय श्रेणी एसी कोच, 1 इकोनॉमी एसी कोच, 7 शयनयान श्रेणी के कोच, 4 सामान्य श्रेणी के कोच, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार शामिल हैं। रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि इस स्पेशल ट्रेन से होली के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें