फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अंधविश्वासी मां ने बेटी की हत्या की, पूरे परिवार को खत्म कर बेटे की बीमारी दूर करना चाहती थी महिला

Mon, 07 Nov 2022 08:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

पुलिस के अनुसार महिला ने अपने पति पर भी धारदार हथियार से हमला किया था लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद महिला ने बेटी को बड़ी निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  अंधविश्वास में एक महिला अपने पूरे परिवार को मारना चाहती थी। महिला के बेटे को दिल की बीमारी है। ऐसे में महिला को विश्वास था कि परिजनों की हत्या के बाद उसके बेटे की बीमारी ठीक हो जाएगी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला कोटा के शिव कॉलोनी का है। यहां की निवासी रेखा कंवर के बेटे निकेन्द्र सिंह (16) के दिल की बीमारी है। महिला को लगता था कि वह परिवार वालों को मार देगी तो उसके बेटे की बीमारी ठीक हो जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक तरूणकांत सोमानी ने बताया कि प्रारभ्मिक बयान में रेखा ने यही बात कबूल की है। 


पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने कुछ दिनों पहले रात में सोते हुए अपने पति शिवराज सिंह हाड़ा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया लेकिन वह समय पर जाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद महिला ने पांच नवंबर को अपनी 13 साल की बेटी संजना हाड़ा के गले में साफी डाल उसे निर्दयता से मार डाला। एक मां हैवान बन बैठी और बेटी के गले पर पैर रख साफी का फंदा खींचती रही। इससे पहले उसने सबसे छोटे पुत्र सिंघम हाड़ा (11) को कमरे में बंद कर दिया। वहीं छोटा बेटा घर से भाग गया और पड़ोसियों को सूचना दी लेकिन तब तक उसकी बहन की जान चली गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला अवसाद ग्रस्त लगती है। गिरफ्तार महिला थाने में एक दो बार दहाड़ें मारकर रोई लेकिन अधिकांश समय गुमसुम बैठी रही। पुलिस ने आरोपी महिला के घर से साफी और अन्य सामग्री बरामद की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें