फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Suicide Case: नीट एग्जाम से एक दिन पहले फंदे से लटकी छात्रा, बेटी के साथ रह रहा था पूरा परिवार

Sun, 04 May 2025 08:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

आज नीट के एग्जाम में बैठने से एक दिन पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक नाबालिग छात्रा ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। यह घटना इस साल का 14वां सुसाइड केस है। अकेले अप्रैल महीने में यहां से 4 सुसाइड केस सामने आए थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक नाबालिग छात्रा ने कल देर शाम गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वह आज होने वाले NEET एग्जाम में बैठने वाली थी। घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की पार्श्वनाथपुरम कॉलोनी की है, जहां छात्रा ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त छात्रा परिवार घर पर ही मौजूद था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार छात्रा का परिवार मूल रूप से मप्र के श्योपुर जिले का रहने वाला है और कोटा में रहकर बेटी की प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है और इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं थम रहा आत्महत्याओं का सिलसिला

गौरतलब है कि कोटा में यह घटना इस साल का 14वां सुसाइड केस बन गई है। अकेले अप्रैल में यहां 4 छात्र जान दे चुके हैं, जबकि मई की शुरुआत में ही यह पहला मामला सामने आया है। इससे पहले 28 अप्रैल की रात बिहार के तमीम इकबाल ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें