फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: स्पीकर ओम बिरला ने लिया ओमिक्रॉन से बचाव की तैयारी का जायजा, 16 करोड़ में बनेगी हाईटैक लैब

Tue, 28 Dec 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

बैठक में बिरला ने कहा कि तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए इलाज में कोई कमी नहीं रहे ऐसी तैयारी होना चाहिए। वार्ड, बेड्स, ऑक्सीजन पर्याप्त हो। दवाइयां व इंजेक्शन उपलब्ध हों। दवा व इंजेक्शन की कमी न रहे। 
 
विज्ञापन
OM BIRLA - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक और कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने की तैयारियां  तेज कर दी गई हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 16 करोड़ की लागत से एक हाईटेक लैब बनाई जाएगी। इसमें विभिन्न तरह के वायरस का टेस्ट होगा। 

विज्ञापन


बैठक में बिरला ने कहा कि तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए इलाज में कोई कमी नहीं रहे ऐसी तैयारी होना चाहिए। वार्ड, बेड्स, ऑक्सीजन पर्याप्त हो। दवाइयां व इंजेक्शन उपलब्ध हों। दवा व इंजेक्शन की कमी न रहे। कोटा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कोविड का डेडिकेटेड अस्पताल है। बैठक में अस्पताल में वार्ड, उनमें बेड्स की व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता की समीक्षा की गई। 

बिरला ने आगे कहा कि अभी तक कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं है, लेकिन लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। ऐसे में पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। कोटा मेडिकल कॉलेज में 16 करोड़ की लागत से हाईटेक लैब बनाई जाएगी, जिसमें विभिन्न तरह के वायरस का टेस्ट होगा। कोटा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने कहा कि लैब की स्वीकृति अगले साल मिल जाएगी। बिरला को डॉ. सरदाना ने भरोसा दिलाया कि कोरोना व ओमिक्रॉन वायरस से निपटने के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सारी तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन


85 फीसदी लोगों को टीके की दोनों खुराक लगी
स्पीकर ओम बिरला ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। कोटा में 99 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली और 85 फीसदी को दूसरी खुराक लग गई है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे जल्द वैक्सीन लगवाएं।

सीएम गहलोत ने विद्यार्थियों को देख रोका काफिला, चर्चा की
कोटा के बाड़ा पदमपुरा इलाके में एक कोचिंग संस्थान के बाहर स्टूडेंट्स को देख कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना काफिला रोक कर विद्यार्थियों से बातचीत की। सीएम ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। बच्चे भी एकाएक मुख्यमंत्री को अपने बीच में देख कर हतप्रभ हो गए। वहां मौजूद सभी लोगों ने सीएम से चर्चा की और अपनी परेशानियां और उपलब्धियां उन्हें बताईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें