फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत की खरी-खरी: किसान आंदोलन अभी नहीं हुआ खत्म, बोले- मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में फिर शुरू होगा आंदोलन

Sun, 26 Dec 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही रद्द किए हैं। किसान संगठनों की अन्य मांगें नहीं मानी गई हैं। ऐसे में सरकार किसानों की मांगों को अनसुनी करती है तो पूरे देश में एक बार फिर आंदोलन खड़ा होगा। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर तय समय पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए तो आंदोलन फिर शुरू हो सकता है। 5वें सूरजमल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भाग लेने जयपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही रद्द किए हैं। किसान संगठनों की अन्य मांगें नहीं मानी गई हैं। ऐसे में सरकार किसानों की मांगों को अनसुनी करती है तो पूरे देश में एक बार फिर आंदोलन खड़ा होगा। 
विज्ञापन


राजनीति में शामिल होने का सवाल ही नहीं- टिकैत
पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि वो राजनीति या किसी दल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। कांग्रेस के समर्थन से आंदोलन करने के सवाल पर किसान नेता ने कहा कि एक दिन की वार्ता नहीं थी, 300 से ज्यादा दिन तक आंदोलन चला था। ये किसी राजनीतिक दल के सपोर्ट से नहीं चल रहा था।

यूपी चुनाव पर भी टिकैत ने ली चुटकी
यूपी विधानसभा चुनाव पर टिकैत ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार भाजपा को कोई वोट देने नहीं जा रहा है। उन्होंने दावा कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राज्य का किसान उसे ही वोट देगा, जो उसे फायदा देगा। ओवैसी पर भी तंज कसते हुए टिकै ने कहा कि ये भाजपा से भी ज्यादा खतरनाक हैं, लोगों को उनसे सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें