फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: रेलवे स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, आठ ट्रेनें प्रभावित; चार का बदलेगा रूट, सोगरिया से चलेंगी गाड़ियां

Sat, 21 Nov 2026 11:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पुनर्विकास कार्य के चलते 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 दिनों का ब्लॉक रहेगा। इससे आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी। चार ट्रेनों का मार्ग बदलेगा, जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फाइल) - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने 23 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक 15 दिनों का ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण आठ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें चार ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि चार ट्रेनों के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों का संचालन कोटा के बजाय सोगरिया रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।

विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति और निर्धारित ठहराव की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी तीन ट्रेनों की यात्रा

ब्लॉक के दौरान तीन ट्रेनें कोटा रेलवे स्टेशन तक नहीं आएंगी। गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक सोगरिया स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 61634 बीना-कोटा मेमू 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक सोगरिया स्टेशन पर ही रुकेंगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 61633 कोटा-बीना मेमू 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन सोगरिया से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान करेगी।

चार ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, कोटा स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

पुनर्विकास कार्य के कारण चार प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक और गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक सोगरिया-चम्बल केबिन-गुरला मार्ग से होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन

इसी तरह वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक गुरला-चम्बल केबिन-सोगरिया मार्ग से संचालित होंगी। ये चारों ट्रेनें ब्लॉक अवधि के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

सोगरिया स्टेशन पर इन ट्रेनों का रहेगा अस्थायी ठहराव

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है। इसके तहत भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रात 2:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी और 2:20 बजे रवाना होगी। जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस सुबह 6:35 बजे सोगरिया पहुंचेगी और 6:45 बजे रवाना होगी। अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस रात 9:50 बजे पहुंचेगी और 10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के परिचालन, मार्ग और ठहराव की ताजा जानकारी एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें