पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नुकीली चीज से खुद को किया घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के हाथ में कोई नुकीली चीज थी जिससे उसने खुद को और युवती को चोट पहुंचानी शुरू कर दी। दोनों के शरीर से खून बहने लगा। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास कर उन्हें काबू में लिया और रामपुरा कोतवाली लेकर पहुंचे।
युवक गिरफ्तार, युवती नाबालिग निकली
थानाधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि युवक की उम्र 22 साल है और वह नान्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवती नाबालिग है जिसकी उम्र 17 वर्ष है। युवक उसे घर से भगाकर लाया था। युवती के परिवार वालों ने नान्ता थाने में पहले ही उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ गाड़ी पर चढ़कर हंगामा करने, गाली-गलौज और नाबालिग को भगाकर ले जाने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी नान्ता थाना पुलिस को भी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों की जवाबदेही पर दिखाई सख्ती, कहा- राष्ट्र प्रथम होना चाहिए