फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 80 तोला सोने से भरा सूटकेस चुराने वाले दो लोग गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा जिले में रोडवेज बस से 80 तोला सोने की ज्वेलरी का सूटकेस चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा की नयापुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पदम सिंह और गुलाब सिंह उत्तर प्रदेश में पिलुआ इलाके के निवासी हैं।

विज्ञापन


आरोपियों ने दिसंबर 2023 में नयापुरा बस स्टैंड पर रोडवेज बस से एक महिला के सूटकेस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सूटकेस में लगभग 80 तोला सोने की ज्वेलरी व शादी के महंगे कपड़े रखे हुए थे।

इस मामले में सीसीटीसी कैमरे की लाइव तस्वीरे भी सामने आई थी। आरोपी चलती बस में ध्यान भटकाकर यात्रियों के सामान की चोरी करने की वारदात को अंजाम देकर चंद मिनट में फरार हो जाते थे। फिलहाल, नयापुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें