फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मजदूरी करने गए माता-पिता के पीछे हुआ हादसा, होली खेलकर नदी पर नहाने गए तीन बच्चे पानी में डूबे

Tue, 26 Mar 2024 08:24 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में ग्रामीण इलाके के गांव उमरदा में परवन नदी पर नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे होली खेलने के बाद नदी पर नहाने गए थे। 
विज्ञापन
परवन नदी पर नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्रामीण इलाके में बपावर थाना क्षेत्र के गांव उमरदा में परवन नदी पर नहाने गए तीन भाइयों की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। तीनों बच्चे होली खेलने के बाद नदी पर नहाने गए थे। स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने गए थे और पीछे से बच्चों ने होली खेलने के बाद नदी पर जाकर नहाने का मन बनाया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार माता-पिता के मजदूरी पर जाने के बाद 6 वर्षीय वंश उर्फ पपीता और 8 वर्षीय लखन अपने चचेरे भाई 11 वर्षीय अभिषेक के साथ गांव से आधा किलोमीटर दूर नदी पर नहाने गए थे। गांव से दूरी पर होने के कारण इस नदी पर कोई नहाने नहीं जाता इसलिये बच्चों के नदी पर जाने के संबंध में किसी को जानकारी भी नहीं थी। लेकिन जब काफी देर गांव में तलाश करने के बाद भी बच्चे नहीं मिले तो नदी पर जाकर तलाश की गई, जहां उनके कपड़े पड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकालकर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी।
विज्ञापन


बपावर थाना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों का बपावर के सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें