फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: 6 घंटे के लिए बत्ती गुल, केईडीएल ने विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते जारी किया कटौती का शेड्यूल

Sun, 13 Apr 2025 11:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते शहर में बिजली व्यवस्था का काम संभाल रही केईडीएल ने शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहने की घोषणा की है। इसी के चलते आज सवेरे 8 बजे से पांच से 6 घंटे तक विभिन्न स्थानों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : मेटा एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी केईडीएल की ओर से लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में विद्युत लाइनों के रखरखाव का काम जारी है। इसी के चलते आज औद्योगिक क्षेत्र, भामाशाह मंडी, तलवंडी सेक्टर सी इलाकों के इंदिरा गांधी नगर के आसपास के क्षेत्र की बिजली की 5 से 6 घंटे की कटौती की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गंगाजल प्रकरण: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के समर्थन में सर्व समाज एकजुट, आहूजा की टिप्पणी का किया विरोध

इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक हजीरा बस्ती, रोड नंबर 7, रोड नंबर 6, रूंगटा इंडस्ट्रीज ट्रॉली मार्केट के पास मजार के पास गंभीर उद्योग के पास, बुरहानी वाली गली, भामाशाह मंडी क्षेत्र की बिजली कटौती की गई है, प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के पास, तलवंडी सेक्टर सी, नर्सरी ब्लॉक सी इलाके की बिजली कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक भामाशाह मंडी इलाके की बिजली कटौती रहेगी।

ये भी पढ़ें: Sirohi:  गेहूं निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत; मशीन से पैरों का पिछला हिस्सा था बाहर

सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक अराफात पेट्रो, पोस्ट ऑफिस, जेके नगर, वोडाफोन टॉवर, धान मंडी, मल्टी मेटल इलाके में बिजली की कटौती रहेगी। सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक इंदिरा गांधी नगर, राजीव पार्क, मंसूरी चौराहा, तीन मंजिल क्षेत्र, गवर्नमेंट स्कूल, पॉवर हाउस चौराहा, इंदिरा गांधी नगर, पॉवर हाउस सर्कल क्षेत्र, आईजी नगर हनुमान मंदिर, फाफाजी का मोहल्ला, आईजी नगर, कहारों का मोहल्ला, ज्योति मानस स्कूल क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें