फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: पठान की अवैध प्रॉपर्टी पर चला प्रशासन का पंजा, करोड़ों की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई

Mon, 20 May 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव की अवैध प्रॉपर्टी पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कोटा के अनंतपुरा इलाके से करोड़ों रुपयों की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों समेत भारी संख्या में पुलिस बल वहां मौजूद था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PCC महासचिव अमीन पठान की अवैध प्रॉपर्टी पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अनंतपुरा इलाके से करोड़ों रुपए की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई है। पठान ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके आलीशान फार्म हाउस और स्विमिंग पूल का निर्माण करवाया हुआ था। 

विज्ञापन


कोटा यूटीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। अमीन पठान पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों रुपए की फॉरेस्ट की जमीन पर अतिक्रमण कर इस पर एक बड़ा फार्म हाउस बना  लिया था।

अनंतपुरा थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा के उपवन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कोटा के लाडपुरा रेंज के लखावा वनखंड के अधीन आने वाले कर्णेश्वर मंदिर के नजदीक वनभूमि पर सुरक्षा दीवार को नष्ट कर अमीन पठान ने उस पर अतिक्रमण किया है। इस अतिक्रमण की सैटेलाइट हिस्टोरिकल इमेज भी पेश की गई थी, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि साल 2014-15 तक क्षेत्र में मौजूद वन क्षेत्र की सुरक्षा दीवार थी, लेकिन उसके बाद अमीन पठान ने यहां अवैध रूप से फार्म हाउस बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें