फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News : मेरी भांजी की शादी करवा दो सरकार, जनसमस्या समाधान शिविर में ग्रामीण ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

Fri, 03 Jan 2025 10:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे जनसमस्या समाधान शिविर में आज एक अनोखा मामला सामने आया, जिस पर शिक्षामंत्री ने तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में "सरकार आपके द्वार" जनसमस्या समाधान शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। उजाला ग्राम पंचायत के महिला सामुदायिक भवन में आयोजित 17वें शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।

विज्ञापन


शिविर के दौरान धरनावद गांव के ब्रजराज सिंह ने मंत्री के समक्ष भावुक अपील करते हुए कहा कि मेरी बहन की मृत्यु के बाद मैंने उसकी पुत्री को पाल-पोसकर बड़ा किया है। अब वह विवाह योग्य हो गई है, लेकिन उसके पिता शादी कराने से इंकार कर रहे हैं। मैं स्वयं इतने संसाधन नहीं जुटा पा रहा हूं कि उसकी शादी का खर्च उठा सकूं। कृपया राज्य सरकार की लाड़ली योजना या अन्य किसी योजना के तहत मेरी भांजी की शादी कराने में मदद करें।

शिक्षा मंत्री ने ब्रजराज की इस मार्मिक अपील पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को इस मामले में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मायला गांव में आयोजित शिविर के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने नवनिर्मित हनुमान चालीसा टॉवर का उद्घाटन भी किया। इस टॉवर के माध्यम से पूरे गांव में श्री बालाजी महाराज की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ प्रसारित होगा। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश मीणा ने बताया कि यह टॉवर गांववासियों में धार्मिक आस्था को बढ़ाने और उन्हें भक्ति का आनंद प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंच पर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। मंत्री दिलावर ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सभी वाजिब समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें