फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: नींद की झपकी बनी जानलेवा, फ्लाईओवर से गिरी कार, रोड ट्रिप से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत

Wed, 18 Mar 2026 08:11 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में एक रोड ट्रिप अचानक मातम में बदल गई, जहां फ्लाईओवर से कार गिरने के बाद तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। लद्दाख से लौट रहे युवकों की इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ये तीनों दोस्त पुणे से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की रोड ट्रिप पूरी कर लौट रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सिद्धांत अल्लाट (21), कुणाल चोर्डिया (25) और मयुरेवा पाडले (23) के रूप में हुई है। सभी महाराष्ट्र के पुणे शहर के निवासी थे। हादसा कैथून थाना क्षेत्र के बालापुरा गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार 10 दोस्तों का समूह 26 फरवरी को तीन कारों में रोड ट्रिप पर निकला था। वापसी के दौरान बुधवार सुबह दो कारें एक्सप्रेस वे पर एक रेस्ट एरिया पर रुक गईं, जबकि तीसरी कार, जिसमें तीनों युवक सवार थे, बिना रुके आगे बढ़ गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'पंचायत चुनाव से डरकर ग्रामीण विकास रोक रही भाजपा', टीकाराम जूली ने बताया 1900 करोड़ फंड पर संकट

कैथून थाना अधिकारी मनोज सिकरवाल के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कैथून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें