फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा नगर निगम परिणाम: भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय ने भी दर्ज की जीत, कई वार्डों में काउंटिंग जारी

Mon, 14 Sep 2026 08:26 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा नगर निगम के चुनाव परिणाम आज जारी हो चुके हैं। वोटों की गिनती लगातार जारी है। अबतक के आए नतीजों में कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीटें गई हैं।
विज्ञापन
कोटा नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा नगर निगम के चुनाव को लेकर काउंटिंग जारी है। इसमें वार्ड दो से भाजपा की पारस कंवर, वार्ड नंबर 77 से निर्दलीय रानी जुबेर और वार्ड नंबर 55 से मनीष भारद्वाज कांग्रेस से चुनाव जीत चुके हैं। 

विज्ञापन

इस बार कोटा में 67.66 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो पिछले नगर निकाय चुनाव के लगभग बराबर है। मतदान प्रतिशत को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। साथ ही, निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोटा में वर्ष 2014 के नगर निकाय चुनाव में सबसे अधिक करीब 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद हुए चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा। इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के बाद प्रमुख दलों के बीच मुकाबला रोचक माना जा रहा है। परिणाम आने के बाद राजनीतिक दल निर्दलीय प्रत्याशियों को साधने में भी पूरा दमखम लगा सकते हैं।

कितने लोगों ने किया मतदान
इस बार नगर निगम के 100 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कुल 8 लाख 26 हजार 923 मतदाता थे। इनमें से 5 लाख 59 हजार 485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के मुकाबले दिन में मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन शाम होते-होते मतदान केंद्रों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। शाम 6 बजे सभी मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद केंद्र के अंदर मौजूद मतदाताओं को मतदान कराया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: जयपुर से जोधपुर तक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, अजमेर की क्या रहेगी स्थिति?
विज्ञापन


किस वार्ड में सबसे ज्यादा और कम मतदाता
कोटा शहर के वार्डों की बात करें तो वार्ड नंबर 34 में सबसे ज्यादा 23 हजार 779 मतदाता हैं, जबकि वार्ड नंबर 1 में सबसे कम 3 हजार 858 मतदाता हैं। चुनाव में वार्ड स्तर के मुद्दों की बात करें तो सड़कों की बदहाली सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आई। कई वार्डों में गहरे गड्ढे और खुदी हुई सड़कों से लोग परेशान हैं। इसके अलावा चंबल नदी किनारे बसे कोटा शहर के कई वार्डों में आज भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। बिजली से जुड़ी समस्याएं भी चुनाव में मुद्दा रहीं। निजी विद्युत कंपनी केईडीएल की कार्यप्रणाली को लेकर शहरवासियों में नाराजगी दिखाई दी। कई प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के बाद निजी विद्युत कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कोटा से कंपनी को हटाने तक का वादा किया है। अब आज आने वाले परिणाम से तय होगा कि जनता ने इन मुद्दों पर किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें