फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Firing: जिंदा है 'आरडीएक्स', पुलिस ने घेरा तब प्रीतम ने मारी थी खुद को गोली, भाई ने की थी शव की गलत पहचान

Mon, 03 Feb 2025 01:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को फायरिंग की घटना में मारे गए बदमाश की पहचान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पहले मरने वाले को कुख्यात बदमाश रूद्र उर्फ 'आरडीएक्स' बताया गया था, लेकिन अब पुष्टि हुई है कि मृतक प्रीतम गोस्वामी है। 
विज्ञापन
काली शर्ट में मरने वाला बदमाश प्रीतम गोस्वामी और चेक शर्ट में फरार बदमाश 'आरडीएक्स' उर्फ रूद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को फायरिंग की घटना में हुई बदमाश की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिस बदमाश की मौत की पुष्टि रविवार को हुई थी वो 'आरडीएक्स' जिंदा है। फायरिंग में जिसकी मौत हुई थी उसकी पहचान प्रीतम गोस्वामी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण सामने आए हैं। आज सुबह प्रीतम की मौत की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजनों ने कोटा mbs अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचकर शव की शिनाख्त प्रीतम के रूप में कर ली है। इसके पहले रविवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि रविवार को श्रीनाथपुरम कॉलोनी में एक मकान के अंदर बदमाश के छुपे होने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम बनाकर मौके पर भेजा गया और घेराबंदी की गई। इसी दौरान कमरे से फायरिंग की आवाज आई थी। घटनाक्रम में एक बदमाश ने खुद के सिर में गोली मार ली थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रथम दृश्य सामने आया था कि बदमाश रूद्र उर्फ आरडीएक्स ने खुद को गोली मारी है। मृतक के भाई को बुलाकर शव की पहचान भी करवाई गई थी। उस दौरान उसने मरने वाले शख्स को रूद्र उर्फ 'आरडीएक्स' बताया था। आज जब दोबारा शव की पहचान की गई तो सामने आया कि वह रूद्र नहीं मरने वाला प्रीतम है। प्रीतम के बारे में जानकारी जुटाई गई तो उसके भी पहले के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं।

26 जनवरी को महावीर नगर थाना क्षेत्र में हुई दुकानदार पर फायरिंग के मामले में प्रीतम भी शामिल था। वहीं घटनाक्रम के कुछ समय पहले ही रूद्र मौके से फरार हो गया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसके अंदर घटनाक्रम से पहले एक व्यक्ति मकान से निकलता हुआ नजर आया है। पुलिस को घटनाक्रम की जगह से प्रीतम और आरडीएक्स की आईडी मिली इसके साथ ही 'आरडीएक्स' की मौके पर गाड़ी खड़ी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें