फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में कंटेनर से 42 गौवंश मुक्त, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; एक बछड़ा मृत मिला

Thu, 13 Aug 2026 08:13 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Rajasthan News: कोटा ग्रामीण पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 42 गौवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें 31 नर और 10 मादा गौवंश जीवित मिले, जबकि एक बछड़ा मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस ने छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 अगस्त को एक कंटेनर से क्रूरतापूर्वक भरे गए 42 गौवंश को मुक्त कराया। तस्करों के पास से एक कार और हरियाणा नंबर का कंटेनर भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत चेचट स्थित आठ लाइन टोल प्लाजा के पास गहन नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान मोड़क की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवारों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कार सवारों ने स्वीकार किया कि वे पीछे आ रहे हरियाणा नंबर के एक कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रहे थे।

 ठूंस-ठूंसकर भरे गए 42 गौवंश मुक्त
कुछ ही समय बाद मौके पर पहुंचे कंटेनर के चालक ने पुलिस टीम को देखकर वाहन को वापस मोड़ने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घेराबंदी कर कंटेनर की गहन तलाशी ली। वाहन के भीतर ठूंस-ठूंसकर भरे गए 42 गौवंश पाए गए। इनमें 10 मादा और 31 नर गौवंश जीवित मिले, जबकि एक बछड़ा मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन


 भीलवाड़ा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे गौवंश
पुलिस ने मौके से छह आरोपियों राजा उर्फ भय्यु, महेंद्र सिंह, इसरार, मोहम्मद चांद, निसार मोहम्मद और आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वे इन गौवंशों को गुलाबपुरा-भीलवाड़ा से लादकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: मजाक-मजाक में चली गोली, होटल मालिक ने तोड़ दिया दम; तीन दिन के रिमांड पर आरोपी
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मुक्त कराए गए सभी जीवित गौवंश को तत्काल बड़ोदिया कला स्थित हनुमान गौशाला के प्रबंधक को सौंपकर उनके चारे-पानी की व्यवस्था कराई। वहीं, मृत बछड़े का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें