फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: रील बनाते समय गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 May 2024 05:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

मृतक के जीजा ने कहा कि उन्होंने रील बनाते समय जो वीडियो बनाया था वह देखा है। मृतक यशवंत नागर के दोस्त उदय ने बंदूक लोड करके यशवंत नागर पर चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को रील बनाते समय गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। महावीर नगर थाना अधिकारी का कहना है कि परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दी है। मामले में अनुसंधान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मृतक यशवंत नागर के पिता ने बताया कि उनका बेटा अच्छे स्वभाव का था। उसका किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था। वह मनोहर थाना से कोटा अपने दोस्त के पास आया था। उसके एग्जाम भी थे। अचानक कैसे क्या घटना घट गई कुछ समझ नहीं आ रहा। वहीं मृतक यशवंत नागर के जीजा ने कहा कि उन्होंने रील बनाते समय जो वीडियो बनाया था वह देखा है। मृतक यशवंत नागर के दोस्त उदय ने बंदूक लोड करके यशवंत नागर पर चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये सीधे-सीधे हत्या का मामला है। 

फिलहाल महावीर नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में महर्षि गौतम सामुदायिक भवन के पास बुधवार दोपहर रील बनाते समय अचानक गोली चल जाने से यशवंत नागर नाम के युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें