फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: प्रयागराज से लौट रही क्रूजर जीप की ट्रोले से टक्कर, दंपती सहित तीन लोगों की मौत

Fri, 28 Feb 2025 07:30 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

क्रूजर जीप के अंदर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा निवासी प्रजापति समाज के एक ही परिवार के लोग प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रहे थे। जीप को पीछे से आ रहे ट्रोले में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें भरत और उनकी पत्नी अमृता की मौत हो गई है।
विज्ञापन
क्रूजर जीप हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बारां जिले में मध्यप्रदेश की सीमा के पास ट्रोले और क्रूजर जीप की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे-27 पर हुआ। भीषण सड़क हादसे में जीप में सवार दंपती सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। वहीं, शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसको बहाल करवाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


कस्बा थाना अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि हादसा पाजन तोरी से फरदुआ के बीच हुआ है। क्रूजर जीप के अंदर डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा निवासी प्रजापति समाज के एक ही परिवार के लोग प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रहे थे। जीप को पीछे से आ रहे हैं, ट्रोले में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें भरत और उनकी पत्नी अमृता की मौत हो गई है। वहीं, अन्य युवक जगदीश की भी हादसे में जान चली गई। हादसे में घायल कुछ लोगों को कोटा MBS अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। वहीं, ट्रोला चालक भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया है।

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद कोटा एमबीएस अस्पताल भी अलर्ट हो गया। अस्पताल के एक वार्ड को पूरी तरह से खाली करवाया गया। वहीं, चिकित्सा स्टॉफ और नर्सिंग कर्मियों की भी तैनाती की गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाने के बाद तुरंत उनका उपचार शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, जिनका चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें